मुख्यमंत्री ने कहा एक देश एक चुनाव से श्रेष्ठ भारत का निर्माण होगा

ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि एक देश- एक चुनाव से निश्चित तौर पर श्रेष्ठ भारत का निर्माण होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस बिषय पर कमेटी बनाने का स्वागत करते हुए कहा कि देश के अंदर यह व्यवस्था लागू होनी चाहिए।

शुक्रवार अपराह्न मीडिया से बातचीत में धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की हमेशा देश को विकास की ओर ले जाने की सोच है। दुनिया का नेतृत्व भारत करें और अग्रणी देश बनें। इस दिशा में प्रधानमंत्री की एक देश एक चुनाव की जो अवधारणा है वह निश्चित रूप से देश को विकास में अग्रसर और उन्नति करने वाली है। कहा कि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविद जैसे व्यक्ति का कमेटी का पद स्वीकार करना अपने आप में बड़ी बात है। वे इसका स्वागत करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बुकिंग वाले श्रद्धालुओं को कैंची धाम तक जाने की मिले अनुमति: अखिलेश सेमवाल

उधर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इसे देशहित में एक अच्छा कदम बताया है। कहा कि भाजपा पहले से ही देश में एक साथ लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों के पक्ष में रही है, क्योंकि पार्टी का मानना है कि अलग- अलग चुनाव होने से लगातार अधिसूचना एवं तैयारियों की वजह से विकास के कार्य प्रभावित होते हैं। इसके साथ ही इन सारी कसरतों में बड़ी आर्थिक हानि भी होती है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेला ड्यूटी में आए पुलिसकर्मियों पर छेड़छाड़ का आरोप, चौकी घेरी

उन्होंने इस विषय पर बनाई कमेटी का अध्यक्ष पूर्व राष्ट्रपति व कानूनविद रामनाथ कोविद को मनोनीत करने का स्वागत किया और कहा कि देश के सभी पक्षों से बातचीत और कानूनी पहलुओं पर विचार करने के लिए कोविद से बेहतर कोई नहीं हो सकता है।

भाजपा राज्यसभा सांसद व राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष नरेश बंसल ने एक देश एक चुनाव को समय की जरूरत बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताते हुए कहा कि 1967 तक देश में केंद्र व राज्यों के चुनाव एक साथ होते आए हैं। इसके बाद इन्हें बंद कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेला ड्यूटी में आए पुलिसकर्मियों पर छेड़छाड़ का आरोप, चौकी घेरी

बंसल ने कहा कि सारे साल देश में कोई न कोई चुनाव होता रहता है, जिससे जनकल्याणकारी योजनाएं व उससे होने वाला विकास अवरुद्ध होता है। कहा कि एक देश- एक चुनाव से निश्चित तौर पर श्रेष्ठ भारत का निर्माण होगा

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page