मुख्यमंत्री ने दिया स्तीफा, ये होंगे नए मुख्यमंत्री

ख़बर शेयर करें

: कथित जमीन घोटाले मामले में ईडी

के निशाने पर आए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी अपनी गद्दी छोड़ दी है। हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद चंपई सोरेन अब झारखंड के नए सीएम होंगे। चंपई सोरेन विधायक दल के नेता चुन लिए गए हैं। चंपई सोरेन हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड सरकार में वरिष्ठ मंत्री हैं। चंपई सोरेन सरायकेला-खरसावां जिले के जिलिंगगोड़ा गांव के किसान सिमल सोरेन के सबसे बड़े बेटे हैं। चंपई सोरेन ने भी अपने पिता के साथ उनके खेतों में काम किया है। उन्होंने 10वीं कक्षा तक की शिक्षा सरकारी स्कूल से प्राप्त की। इस दौरान उनकी कम उम्र में शादी हो गई और उनके चार बेटे और तीन बेटियां हुईं।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page