चरस बेचने वाले की दुकान पर चढ़ाया बुलडोजर, यूपी का बुलडोजर मॉडल, उत्तराखंड पुलिस ने अपनाया

ख़बर शेयर करें

चरस के साथ पकड़े गये आरोपी के हाईवे किनारे अतिक्रमण को बुलडोजर चलाकर पुलिस और एनएचएआई टीम ने ध्वस्त कर दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी चाय और कोल्ड ड्रिंक बेचने की आड़ में नशे का कारोबार कर रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम जा रहा पर्यटक स्कूटी के साथ खाई में गिरा, हायर सेंटर रैफर

रविवार को मामले का खुलासा करते हुए सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम रत्ना मड़ैया, केलाखेड़ा निवासी अफसर खान ढाबे के सामने चाय और कोल्ड ड्रिंक की दुकान की आड़ में नशे का कारोबार कर रहा है। शनिवार देर रात आरोपी को 205 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। रविवार को पुलिस ने एनएचएआई अधिकारियों के साथ बुलडोजर से अफसर खान के हाईवे पर किए अतिक्रमण को तोड़ दिया। साथ ही आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  पांच साल से मांग फिर भी नहीं सुन रहा शासन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने बांधा काला फीता,जताया विरोध

 यूपी के बुलडोजर मॉडल को यूएस नगर पुलिस ने अपना लिया है। रविवार को अतिक्रमण पर बुलडोजर चलने पर लोगों का कहना है कि गलत काम करने वालों को कार्रवाई का डर सताएगा।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  पांच साल से मांग फिर भी नहीं सुन रहा शासन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने बांधा काला फीता,जताया विरोध
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page