भवाली। नगर के पॉलिका मैदान में समर मेले का आयोजन किया जा रहा है। सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक मेला चल रहा है। आयोजन कर्ता के डी भारद्वाज, बबलू रामपुरी ने बताया कि लोगो के लिए मेले में जयपुरी टॉप, पटियाला ड्रेस मटेरियल, मेरठ खादी शर्ट, पंजाबी मोजड़ी, जयपुरी सूट एंड स्कर्ट, बैड शीट पिलखुआ, बॉम्बे फेंसी चप्पल, राजस्थानी आचार, मुखवास, नागपुरी पापड़, नमकीन, जयपुरी चूड़िया एवं कॉच की चूड़िया, कानपुरी लैदर पर्स एवं बेल्ट, घघड़ी-चश्मा, लुधियाना कॉटन शॉक्स, किचन वेयर आइटम्स, कॉस्मेटिक आइटम्स, जूट बैग, बॉम्बे फैंसी जीन्स शर्ट, टैटू आर्ट, हैदराबादी पर्ल्स ज्वेलरी, झॉसी बेड सीट, सूटिंग एवं शर्टिंग, भागलपुरी एवं बनारसी साड़ी, कश्मीरी साड़ी एवं शॉल, लखनवी चिकन, भदोही कारपेट, खुरजा क्रोकरी, आयुर्वेदिक औषधि, कन्नौ की चन्दन, अगरबत्ती, लाख की चूड़ी, खिलौना, मोती हार, मोबाईल कवर, बच्चों के मनोंरजन के लिए जम्पिंग और मिकी माऊस जैसे झूले भी आये हैं। कहा कि आगामी जुलाई तक मेला रहेगा। उन्होंने अधिक से अधिक लोगो से मेले का लुप्त उठाने को कहा है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

