बदहाल सड़क बनी मौत का कारण

ख़बर शेयर करें

गरमपानी- पिछले लम्बे समय से बदहाल पड़ी शहीद बलवन्त सिंह मोटर मार्ग एक बार फिर से मौत का कारण बन गयी, जिसमे आज सुबह भुजान से बर्धौ जा रहे ट्रक अचानक भुजान के पास सड़क किनारे बनी दीवार के टूटने के चलते गहरी खाई में जा गिरी, जिनमे सवार चालक तथा एक व्यक्ति आनंद राम वहान के साथ कोसी नदी में जा गिरा, जिसको आस पास के लोगो द्वारा कड़ी मस्कत के बाद समुदियाक स्वस्थ केन्द्र खैरना लाया गया, जहाँ आनंद राम का उपचार के दौरान मौत हो गयी, वही इसकी सूचना मिलते ही खैरना चौकी को मिली , जिसके बाद चौकी इंचार्ज दिलीप कुमार द्वारा शव को कब्जे में ले कर शव का पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया,

वही पिछले लम्बे समय से शहीद बलवन्त सिंह मोटर मार्ग बदहाल पड़ा हुआ है जिससे रोजना कोई ना कोई हादसा होते रहता है, वही लोगो ने इस मार्ग को दूरस्थ करने की मांग की गई है ।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page