बैठी महिलाओं को कार ने कुचला मौत

ख़बर शेयर करें

जंगल में लकड़ी बीनकर सड़क किनारे आराम कर रही चार महिलाओं को एक कार चालक कुचलकर फरार हो गया। हादसे में घायल चारों महिलाओं को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान एक महिला की मौत हो गई। जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य ने पीएचसी ज्योलीकोट का किया निरीक्षण, पीलिया नियंत्रण हेतु 9 सूत्रीय कड़े निर्देश जारी

गांव भरतपुर निवासी कुछ महिलाएं पास के ही जंगल से लकड़ी बीनकर गुजर बसर करती हैं। बीते गुरुवार सुबह चार महिलाएं जंगल में लकड़ी बीनने गई थीं। चारों दोपहर करीब ढाई बजे पन्नू फार्म के पास सड़क किनारे लकड़ी की गठरी रखकर आराम कर रहीं थीं। इसी दौरान एक अनियंत्रित कार ने उन्हें कुचल दिया। आनन-फानन में महिलाओं को मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शाम के समय अतरकली (43) पत्नी लाखन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, रामवती पत्नी विनोद और रजनी पत्नी विजेंद्र की हालत नाजुक होने पर उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। एसओ कुंडा दिनेश सिंह फर्त्याल ने बताया कि तहरीर मिलने पर आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  समाजसेवी शीलू कुमार के कांग्रेस में शामिल होने के बाद समर्थकों में उत्साह,नैनीताल सीट पर बढ़ी राजनीतिक हलचल
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page