कार सवारों ने किया छात्रा का अपरहण

ख़बर शेयर करें

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रूड़की कोतवाली क्षेत्र से सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। यहां भगवानपुर में कार सवारों ने एक नाबालिग छात्रा का अपहरण कर लिया। इससे क्षेत्र में दहशत है। गुस्साए ग्रामीणों ने थाना घेर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  समाजसेवी शीलू कुमार के कांग्रेस में शामिल होने के बाद समर्थकों में उत्साह,नैनीताल सीट पर बढ़ी राजनीतिक हलचल

जानकारी के अनुसार रुड़की के भगवानपुर में ग्राम अकबरपुर कालसो निवासी एक नाबालिग छात्रा का कार सवार चार युवकों ने अपहरण कर लिया और फरार हो गए। घटना की खबर लगते ही ग्रामीण थाने पहुंचे और जमकर हंगामा किया।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलिकोट में जल जनित रोगों पर स्वास्थ्य विभाग की पैनी नजर, जांच से उपचार तक बढ़ाई गई निगरानी

ग्रामीणों ने पुलिस से आरोपियों की तलाश करने की मांग की। इस बीच विधायक ममता राकेश भी प्रदर्शनकारियों के समर्थन में थाने पहुंचीं। इस दौरान पीड़ित ग्रामीण ने पुलिस को घटना के संबंध में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page