कैंची धाम जा रही कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी

ख़बर शेयर करें

भवाली। कैंची धाम जा रही कार रविवार सुबह अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। आनन फानन में आस पास से गुजर रहे लोगो ने दोनों को खाई से बाहर निकाला। गनीमत रहा हादसे में कार सवार लोगों को चोट नहीं आई। जानकारी के अनुसार कार संख्या एचआर-08-डब्ल्यू-5045 (बलेनो) भवाली से कैंची धाम की ओर जा रही थी। भवाली चौकी से करीब दो किलोमीटर आगे वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कार में अमित (24) पुत्र महिपाल, निवासी हसनपुर, गुड़गांव तथा सौरभ 28 पुत्र रमेश शर्मा निवासी रोहतक, हरियाणा सवार थे। दोनों कैंची धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।पर्वतीय मार्ग पर लगातार बारिश के बीच हादसे ने एक बार फिर वाहन चालकों से सावधानी बरतने की जरूरत को सामने ला दिया है। कोतवाल प्रकाश मेहरा ने बताया कि हादसे में किसी को चोट नही लगी।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page