वाहन की खिड़कियो से यात्रियो को निक- भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग के गरमपानी दोपाखी पुल पर आज सुबह 2:30 बजे करीब हलद्वानी से मुनस्यारी की तरफ जा रही एक रोडवेज बस अचानक अनियंत्रित हो कर पुल के डिवाइड पर टकरा कर शिप्रा नदी के खाई की तरफ लटक गई। जिसमें देखते देखते बस में सवार 31 लोगो के बीच चीख पुकार निकल गयी, तथा यात्रियो के बीच अफरा तफरी मच गई। गनीमत रही कि बस शिप्रा नदी की तरफ हवा में लटक गई, जो कि खाई में जाने से बच गयी वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था। अनान फानन में राहगीरों द्वारा इसकी सूचना खैरना चौकी को दी गयी, घटना की सूचना मिलते ही खैरना चौकी के जगदीश धामी तथा राजेन्द्र सती मौके पर पहुँच गए। वही सभी यात्रियो को राहगीरों की मदद से वहान की खिड़कियों से बाहर निकाला गया, जिसमे सभी यात्रियो को अन्य वाहनो द्वारा गंतव्य स्थान भेजा गया।
वही इस दौरान परिचालक भूपाल राम ने बताया कि वहान में चालक परिचालक के साथ 31 लोग सवार थे, जिसमे वहान अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे नदी की तरफ लटक गया। हादसे से किसी को कोई चोट नही आई है तथा सभी यात्रियों को अन्य वाहन के माध्यम से गंतव्य स्थान भेज दिया गया है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

