रामगढ़ ब्लॉक के गहना आर्यन खेल मैदान में संविधान निर्माता बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर जी का जन्मोत्सव धूम धाम से मनाया।

ख़बर शेयर करें

रामगढ़ ब्लॉक के ग्राम सभा गहना आर्यन खेल मैदान वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश चन्द्र प्रेम पथिक जी की अध्यक्षता में संविधान निर्माता बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर जी का जन्मोत्सव बड़े धूम धाम से मनाया गया।
बाबा साहेब के जीवन संघर्ष पर सभी वक्ताओं द्वारा विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला गया। और समस्त क्षेत्रवासियो ने बाबा साहेब के विचारों को अपनाने और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम के संयोजक राकेश चन्द्र (पूर्व प्रधान) द्वारा क्षेत्र की प्रमुख समस्याए, जैसे गहना इण्टर कॉलेज में विज्ञान कक्षा खोलने, आर्यन खेल मैदान का सौंदर्यकरण, अम्बेडकर भवन बनाने, आदि मागे एवं डा अम्बेडकर मिशन एंड फाऊंडेशन अध्यक्ष जगदीश चन्द्र (जीतू) द्वारा रामगढ़ ब्लॉक प्रमुख सीट आरक्षित करने हेतू भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा जी को ज्ञापन दिया।
विधायक राम सिंह कैड़ा जी द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए हर सम्भव प्रयास करने का आश्वासन दिया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश चन्द्र प्रेम पथिक, गणेश आर्या (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), सीमा आर्या (अध्यक्ष यशोदा मैय्या महिला ग्राम संगठन), चंदू लता,पुष्कर नयाल, अंकित पाण्डे, हरीश पनेरू (पूर्व राज्य दर्जा मंत्री), दीपू (प्रधान दरमोली), राजेश कुमारा (प्रधान), पंकज कुमार , राकेश कुमार, चन्द्र प्रकाश, नीरज,अनिल कुमार, सूरज, विकास, ऋषभ, राकेश चन्द्र (पूर्व प्रधान गहना), त्रिलोचन, आदि समस्त क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुंचे भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा का युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरज तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किया भव्य स्वागत
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page