भवाली। नगर में युवा एकता मंच द्वारा आयोजित किए गए क्रिकेट टूर्नामेंट का बुधवार को मुख्य अतिथि पंकज अद्वेती ने रिब्बन काटकर शुरू कराया। उन्होंने कहा कि युवा एकता मंच प्रतिवर्ष क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करती है। युवा एकता मंच के कबीर साह ,आयुष कुमार, शुभम कुमार एवं उनकी समस्त टीम को बधाई दी। कहा वह युवाओं को खेल से जोड़ा जाता रहे है। कहा कि नगर पालिका मैदान को सही करने के लिए अपने स्तर से माननीय कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य से मिलकर मैदान को ठीक करने के लिए धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी जिससे क्षेत्र के युवाओं को खेलने के लिए उचित स्थान मिल सके।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

