भवाली। शुक्रवार सुबह बारिश के बीच भीमताल रोड़ स्थित आदि शक्ति नव दुर्गा मंदिर गुरु मोक्ष धाम श्री 108 ब्रह्मलीन स्वामी ब्रम्हानंद सरस्वती आश्रम मेहरागांव में कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा शुरू की गई। आस पास की सैकड़ो महिलाओं ने पारम्परिक परिधान के साथ कलश यात्रा में शामिल हुई। मंदिर से जयकारों के साथ मेहरागांव चौराहे तक कलश यात्रा पैदल गई। व्यास कपिल देव ने प्रथम दिन भागवत कथा की महत्वता को समझाया।
पूज्य महंत दयानंद सरस्वती दयालु महाराज ने बताया कि कलयुग में भगवान के नामो का स्मरण करके ही भव पार किया जा सकता है। उन्होंने भक्तों से श्रीमद भागवत कथा में अधिक संख्या में आकर भगवान के नामो का स्मरण करने की अपील की है। 22 को कन्या पूजन के बाद भव्य भंडारे में प्रसाद वितरण होगा। इस दौरान अटल महाराज, दयालु महाराज सुजान सिंह रजवार, दीपू मेहरा, संजू मेहरा, वीरू मेहरा, देवेंद्र सिंह चुनोतियाँ, रमन बिष्ट, ललित भट्ट आदि भक्त रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

