तिरछाखेत में ग्रामसभा की जमीन पर अतिक्रमण करने का लगाया आरोप

ख़बर शेयर करें

भवाली। तिरछाखेत ग्रामसभा में किसी व्यक्ति द्वारा ग्रामसभा की जमीन पर अतिक्रमण करने का आरोप लगाया है। ग्राम प्रधान विनोद कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य कमल गोस्वामी ने कहा कि पिछले कुछ समय से ग्रामसभा की जमीन में अतिक्रमण किया जा रहा था। जिसनपर पटवारी को जमीन की पैमाइश के लिए बुलाया गया। 4 नाली 2 मुट्ठी जमीन ग्रामसभा की है। यहां जंगल के पेड़ों में आग भी लगाई गई थी। वह विभाग को जिसकी जानकारी दी गई। यहाँ मशरूम उत्पाद को प्रपोजल भेजा है। भविष्य में रोजगार को लेकर भी जमीन में कार्य किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण कर दीवार टीन सेड बनाया गया है। उन्होंने जल्द नही हटा तो कानूनन कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीण नीरज रावत, राजन रावत ने कहा कि पेड़ो को काटकर अतिक्रमण किया जा रहा था। पेड़ो में आग भी लगाई थी। जिसकी जानकारी वन विभाग को दी गई है। उन्होंने कहा कि जल्द उच्य अधिकारियों को सूचना दी जाएगी।
पटवारी अमित शाह ने बताया कि ग्रामसभा की जमीन में जो टिन सेड लगाया गया था, वह हटा दिया गया है। वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी ने बताया कि इन लोगो को कार्यालय बुलाया गया है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page