दर्दनाक हादसा::पिकअप की चपेट में आने से मासूम की मौत

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। पिकअप की चपेट में आने से एक मासूम की दर्दनाक मौत हो गई है। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। मासूम की दर्दनाक मौत से गुस्साए परिजनों ने प्रदर्शन कर पिकअप चालक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ में बहुद्देशीय शिविर में ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी

मौके पर पहुँची पुलिस ने लोगो को शांत कराकर कार्यवाही का आश्वासन दिया। जानकारी अनुसार तीनपानी बायपास गोजाजाली बिचुली स्थित स्टॉक में गुरुवार सुबह पास की बस्ती में रहने

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में पंचायती राज अधिकारियों के लिए एआई कार्यशाला का समापन

वाले 2.5 वर्षीय मासूम गणेश पुत्र संदीप की पिकअप की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। दुर्घटना के बाद चालक फरार हो गया। इधर गुस्साए परिजनों ने पिकअप के साथ तोडफोड़ कर प्रदर्शन किया, और चालक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। सूचना मिलने पर सीओ सिटी नितिन लोहनी, कोतवाल हल्द्वानी उमेश मलिक, अधीनस्थों के साथ मौके पर पहुँचे और प्रदर्शन कर रहे परिजनों को शांत कराया, और कार्यवाही का भी विश्वास दिलाया।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  समाजसेवी शीलू कुमार के कांग्रेस में शामिल होने के बाद समर्थकों में उत्साह,नैनीताल सीट पर बढ़ी राजनीतिक हलचल
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page