महिला के कपड़े चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, हल्द्वानी पुलिस ने बरामद किए चोरी किए गए कपड़े

ख़बर शेयर करें

महिला के कपड़े चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, हल्द्वानी पुलिस ने बरामद किए चोरी किए गए कपड़े
सीसीटीवी और वायरल वीडियो के आधार पर हुई आरोपी की पहचान, दीवार फांदकर घर में घुसा था युवक
हल्द्वानी। महेश नगर, नवाबी रोड क्षेत्र में रात के अंधेरे में घर की दीवार फांदकर महिला के कपड़े चोरी करने वाले आरोपी को हल्द्वानी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए सभी कपड़े भी बरामद कर लिए हैं।
पुलिस के अनुसार, 19 जून की रात करीब 3:23 बजे एक व्यक्ति महेश नगर निवासी महिला के घर की दीवार फांदकर परिसर में घुसा और बाहर सूख रहे महिला के कपड़े चोरी कर ले गया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद महिला ने 23 जून को कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा संख्या 209/2026 के तहत धारा 305(ए)/331(2) बीएनएस में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की।
चौकी प्रभारी हीरा नगर उपनिरीक्षक संजीत राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और वायरल वीडियो की मदद से आरोपी की पहचान की। बुधवार को पुलिस ने टैगोर पब्लिक स्कूल के पास स्थित क्रिकेट मैदान, पंचायतघर रोड से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान निकेत सिंह बिष्ट (34), पुत्र खीम सिंह बिष्ट, निवासी समीर विहार फेज-1, कुसुमखेड़ा मुखानी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए महिला के सभी कपड़े बरामद कर लिए हैं।
पुलिस टीम में चौकी प्रभारी हीरा नगर उपनिरीक्षक संजीत राठौड़, हेड कांस्टेबल इसरार नबी, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार और कांस्टेबल दिनेश नगरकोटी शामिल रहे। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page