-आस पास के घरों में बच्चों को पढ़ने में होती है परेशानी
भवाली। पिछले कई महीनो से नगर के रामगढ़ रोड़ में मजदूर झुंड बनाकर गाली गलौज कर रहे हैं। जिससे परेशान होकर स्थानीय लोगो ने पुलिस से अराजकतत्वों पर कार्रवाई की मांग की है। पूर्व पालिकाध्यक्ष नीमा बिष्ट ने बताया कि हर दिन सुबह शाम मजबूर झुंड बनाकर अपशब्द बोलते रहते हैं। शराब पीकर हुडंदंग करना आम बात सी हो गई है। आस पास घर होने से लोग शोर शराबे से परेशान रहते हैं। सुबह शाम के शोर होने से स्कूली बच्चे पड़ लिख नही पाते हैं। उन्होंने बताया कि कोतवाली पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन अब तक कुछ नही हुआ। कहा मजदूरों को अन्य स्थानों पर रहकर काम ढूढ़ने के लिए कहा जाए, जिससे आस पास से गुजरे रहे लोगो को भी परेशानी ना हो। कोतवाल डी आर वर्मा ने बताया कि पुलिस गश्त कर रही है। कार्रवाई की जाएगी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

