कैंची क्षेत्र में फलों की पेटियां उठाकर ले जा रहे थार सवारो पुलिस ने किया चालान

ख़बर शेयर करें

भवाली। कैंची धाम क्षेत्र में अराजक गतिविधियों की घटनाएं लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। शुक्रवार को स्कॉर्पियो सवार युवकों के हुड़दंग के बाद रविवार को थार सवार कुछ युवक हरतपा गांव के पास सड़क किनारे रखी आड़ू की पांच-छह पेटियां उठाकर ले गए। ग्रामीणों को इसकी जानकारी होते ही उन्होंने तत्काल कैंची चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थार सवार युवकों को कैंची क्षेत्र में वाहन समेत रोक लिया। जांच के दौरान वाहन से फलों की पेटियां बरामद हुईं। पुलिस ने फलों के मालिक को मौके पर बुलाया। पूछताछ में युवकों ने अपनी गलती स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने उनका चालान कर कड़ी हिदायत देते हुए छोड़ दिया।होटल एसोसिएशन अध्यक्ष भुवन तिवारी ने कहा कि कैंची क्षेत्र में लगातार अराजक घटनाएं बढ़ रही हैं। शुक्रवार को स्कॉर्पियो सवार युवकों द्वारा हुड़दंग किया गया था और अब थार सवार युवक फलों की पेटियां उठाकर ले जाने लगे हैं। उन्होंने क्षेत्र में पुलिस बल बढ़ाने की मांग करते हुए कहा कि समय रहते सख्ती नहीं बरती गई तो भविष्य में बड़ी घटनाएं हो सकती हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी क्षेत्र में अराजक तत्वों को स्थानीय लोगों के सहयोग से हटाया गया था।
कैंची चौकी प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि मामले में युवकों का पुलिस अधिनियम के तहत चालान किया गया है तथा भविष्य में ऐसी हरकत न करने की सख्त चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page