रामगढ़ में आवारा बैल का आतंक, बुजुर्ग पर हमला कर पेट में घोंपा सींग

ख़बर शेयर करें

गंभीर घायल बुजुर्ग को सीएचसी रामगढ़ से हल्द्वानी किया रेफर, लोगों में दहशत

भवाली। क्षेत्र में आवारा मवेशियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। रामगढ़ के उमागढ़ मल्ला निवासी 95 वर्षीय मनफूल पर आवारा बैल ने अचानक हमला कर दिया। बैल के सींग लगने से उनके पेट में गहरी चोट आ गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मनफूल रोज की तरह सोमवार को घर के पास टहल रहे थे। इसी दौरान वहां घूम रहे आवारा बैल ने अचानक उन पर हमला कर दिया। बैल का सींग उनके पेट में लगने से गहरा घाव हो गया। परिजन आनन फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने एनेस्थीसिया देकर प्राथमिक सर्जरी की और गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया।
परिवार के सदस्य शुभम ने बताया कि घर के पास ही बैल ने हमला किया था। सोमवार को हल्द्वानी एसटीएच में उनका ऑपरेशन किया गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आवारा बैलों और मवेशियों को पकड़ने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन आवारा पशुओं के कारण हादसों का खतरा बना रहता है, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस ओर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। कहा बाजार खस्ताहाल रोडवेज के पास मवेशियों का अड्डा है। दिनभर घूमने के बाद रात में बाजार में ही रहते है। कहा कि कई बार समस्या बताई गई लेकिन किसी ने नही सुनी। अब मवेशिये हमला करने लगे है। रास्तों में हर दिन छोटे बच्चे स्कूल आते जाते है। कभी भी दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page