भवाली के तेजस्व ने आईसीएससी में 97% अंक हासिल कर बढ़ाया विद्यालय का मान

ख़बर शेयर करें

भवाली। सेंट एन्ड्रूज पब्लिक स्कूल के मेधावी छात्र तेजस्व श्रीवास्तव ने बोर्ड परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। तेजस्व ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के तहत हिस्ट्री सिविक्स विषय में शत-प्रतिशत (100) अंक प्राप्त किए, जबकि केमिस्ट्री बायलॉजी और कम्प्यूटर एप्लिकेशन में 99-99 अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया।
विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने तेजस्व की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय परिवार ने कहा कि तेजस्व की मेहनत, लगन और अनुशासन अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page