तेंदुवे ने गन्ने के खेत में मार डाली बॉलिका, गाँव में दहशत

ख़बर शेयर करें

नानकमत्ता। ऊधमसिंहनगर जिले के नानकमत्ता में तेंदुए ने 10 वर्षीय बालिका को मार डाला। ग्रामीणों ने गन्ने के खेत से बालिका का शव बरामद किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है । तेंदुए के हमले के बाद गांव में दहशत का माहौल है । प्रतापपुर के अनुसार गुरुवार की रात वासुदेव जोशी की 10 वर्षीय पुत्री आनंदी जोशी निवासी चेतुआखेड़ा देवीपुर डेमपार अचानक लापता हो गई। परिजन काफी देर तक बालिका को खोजते रहे । जब बालिका नहीं मिली तो ग्रामीणों ने खेतों में खोजबीन की । गन्ने के खेत से तेंदुए के गुर्राहट की आवाजें आने पर ग्रामीणों ने घेराबंदी कर दी । इसके बाद ग्रामीण गन्ने के खेत में घुस गए । गन्ने के खेत में बालिका का क्षत – विक्षत शव बरामद हुआ । ग्रामीणों आहट सुनकर तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया । ग्राम प्रधान रमेश यादव ने बालिका का गन्ने के खेत में शव मिलने की सूचना पुलिस को दी । सूचना पर की टीम और पुलिस पहुंच गई । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । बालिका के शरीर पर पंजों के निशान हैं । जिससे पता चल रहा है कि तेंदुए के हमले में बालिका की मौत हुई है ।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में निजी स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग का शिकंजा, अभिभावकों को लौटाए गए 39 लाख रुपये से अधिक
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page