किशोर ने तनाव के चलते चूहे मारने की दवा पी

ख़बर शेयर करें

संवाददाता। नगर क्षेत्र में शनिवार रात एक 15 वर्षीय किशोर ने तनाव के चलते आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश की। घटना की जानकारी समय रहते परिजनों को मिल गई, जिसके बाद वे किशोर को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और उसकी जान बच गई। फिलहाल किशोर का चिकित्सकों की निगरानी में उपचार जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने पर दिनेश आर्य को प्रकाश आर्या ने दी बधाई एवं शुभकामनाएँ

जानकारी के अनुसार नगर के एक वार्ड निवासी किशोर ने पारिवारिक तनाव के चलते किशोर मानसिक दबाव में था। पारिवारिक तनाव को लेकर शनिवार रात को 15 वर्षीय किशोर ने चूहे मारने वाली दवा का

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक, कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

शनिवार देर रात किशोर ने उठाया आत्मघाती कदम

जिला अस्पताल में युवक का उपचार जारी

सेवन कर लिया। दवा के सेवन के बाद दर्द से कराहने की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. दीपक की टीम ने किशोर को भर्ती कर उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार किशोर की स्थिति पर नजर रखी जा रही है और उसका इलाज जारी है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page