धारी। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में विकास खंड धारी के खंड शिक्षा अधिकारी महोदय द्वारा उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के समन्वयन से बी आर सी सभागार में 14 शिक्षकों को उत्कृष्ट सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन संघ के अध्यक्ष श गोविंद चंद्रा द्वारा किया गया। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज धानाचुली के प्रधानाचार्य अवधेश गिरी थे।उपरोक्त 14 शिक्षकों द्वारा शिक्षा के उन्नयन हेतु अच्छे प्रयास किए गए और भविष्य में और अधिक बेहतर प्रयास किए जाने का संकल्प लिया गया। सम्मानित शिक्षकों में श पवन बिष्ट, मंजू कांडपाल, निधि रौतेला, खुशबू बिष्ट, डा दिनेश गिरी, कन्हैया प्रसाद, खड़क सिंह मेहता,श्रीमती अनिता पंत, श्रीमती रजनी टंडन,किरण भाकुनी, संतोष पाठक,श्री विपिन चंद्र, ललित मोहन भगवाल और श्रीमती चंपा जोशी है।
शिक्षक संघ के संरक्षक मनोज कुमार, मंत्री दीपक दुर्गापाल, कोषाध्यक्ष रवि शंकर और नवीन चंद्र, अभिषेक पांडे, श्रीमती मंजू भट्ट,आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

