एरो इंस्टीट्यूट में धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर के रामगढ़ रोड़ स्थित एरो इंस्टीट्यूट में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। छात्र छात्राओं ने संस्थान को फूल माला गुब्बारों से सजाया। प्रबन्धक हितेश साह ने केक काटकर कार्यक्रम की शुरूआत की। साह ने शिक्षक दिवस की महत्ता एवं गुरु शिष्य के रिश्तों पर व्याख्यान दिया। और छात्र छात्राओं से एक अच्छे शिक्षक की तरह अपने आस पास रहने वाले अशिक्षित भटके हुए छात्रों को सही राह दिखाने को कहा गया। वहीं छात्राओं ने सुंदर गीत प्रस्तुत कर शिक्षकों से आशीर्वाद लिया। इस दौरान निशा साह, रिया आर्य, काजल, नीतू, संजना, लक्ष्मी, कशीश, तन्मय बिष्ट, ऋतिक नैनवाल आदि छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुंचे भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा का युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरज तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किया भव्य स्वागत
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page