-सतीश चंद्र 82 वोट लाकर बने कोषाध्यक्ष
भवाली। उत्तराखंड टैक्सी वाहन स्वामी एवं चालक एसोशियन के चुनाव पॉलिका सभागार में रविवार सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक सम्पन्न कराएं गए। देर शाम 5 बजे तक मतगणना की गई। मुख्य चुनाव अधिकारी दयाल आर्य, प्रशांत जोशी की देख रेख में चुनाव हुए। देर शाम 5 बजे मतगणना पूरी कर अध्यक्ष पद में कृष्ण कुमार आजाद को अध्यक्ष चुना गया। कोषाध्यक्ष सतीश चंद्र चुने गए। मुख्य चुनाव अधिकारी दयाल आर्या, चुनाव अधिकारी व एडवोकेट प्रशांत जोशी ने बताया कि 162 वोट पड़े। अध्यक्ष पद में कृष्ण कुमार आजाद को 106, नीरज सिंह अधिकारी को 51 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद में मोहित कपकोटी 74 और सतीश चन्द्र को 82 वोट मिले। कहा कि उपाध्यक्ष पद पर संजय लोहनी व सचिव पद में षष्टी बल्लभ भट्ट सर्वसहमति से निर्विरोध चुने गए। चुनाव कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रदीप त्यागी ने विजेताओं को प्रमाण पत्र दिया।
इस दौरान मुख्य चुनाव अधिकारी दयाल चन्द्र आर्या, प्रशांत जोशी, चुनाव कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रदीप त्यागी, एआई नरेंद्र सिंह रावत, जसवीर सिंह, उपाध्यक्ष संजय लोहनी, प्रेम सिंह रौतेला, राजल लाल, भानु बिष्ट, नारायण सिंह बिष्ट, पवन सनवाल, देवेंद्र सिंह रावत आदि रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

