कुमाऊं के दस आरटीओ कार्यालयों में वाहनों की फिटनेस सेवा बंद होने के विरोध में टैक्सी संचालकों ने आर-पार की लड़ाई का किया ऐलान

ख़बर शेयर करें

कुमाऊं के सभी दस आरटीओ कार्यालयों में वाहनों की फिटनेस सेवा बंद होने के विरोध में टैक्सी संचालकों ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। महासंघ टैक्सी यूनियन कुमाऊं मंडल ने चेतावनी दी है कि यदि पूर्व व्यवस्था बहाल नहीं की गई तो चार फरवरी से अनिश्चितकालीन चक्काजाम किया जाएगा, जिससे करीब 50 हजार टैक्सियों के पहिये थम सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कारगिल विजय दिवस पर 26 जुलाई को होंगे विविध कार्यक्रम, शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि

यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज भट्ट के अनुसार ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) की अनिवार्यता ने आर्थिक दबाव बढ़ा दिया है और निजी केंद्रों पर निर्भरता से शोषण की स्थिति बन रही है। संगठन ने कुमाऊं के सभी डीएम और परिवहन अधिकारियों को ज्ञापन भेज फिटनेस जांच का अधिकार दोबारा सरकारी परिवहन कार्यालयों को देने की मांग की है। भट्ट ने बताया कि चक्का जाम को लेकर ट्रक, बस एवं अन्य व्यावसायिक वाहन संघों से भी समर्थन जुटाया जा रहा है। आरटीओ प्रशासन हल्द्वानी डॉ. गुरदेव सिंह ने बताया कि समाधान को मुख्यालय दून पत्र भेजा हैै।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page