नैनीताल में टैक्सी चालक की मौत

ख़बर शेयर करें

नैनीताल। सुखताल क्षेत्र में टैक्सी चालक गाड़ी के अंदर कोयले की अंगीठी जलाकर सो गया

नोयड़ा पर्यटकों को नैनीताल लाए एक टैक्सी चालक की वाहन के भीतर कोयले की अंगीठी जलाने से दम घुटने से मौत।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

चालक ने नैनीताल के सुखताल में वाहन पार्क किया था, और ठंड से बचने के लिए कार के भीतर कोयले जली अंगीठी रखकर कंबल ओढ़कर सो गया।

सुबह साढ़े आठ बजे तक भी जब वह नहीं उठा तो पार्किंग कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

सूचना पर कोतवाल हेम चंद्र पंत पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे।

वाहन को काफी हिलाडुला कर चालक को उठाने का प्रयास किया। जब भीतर से कोई हरकत नहीं हुई तो शीशा तोड़कर बेसुध पड़े चालक को बाहर निकाला।

तुरंत ही उसे बीडी पांडे अस्पताल भेजा जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

मृतक की पहचान सिरोहा यमुनापार मथुरा उत्तर प्रदेश निवासी मनीष गंधार के रुप में हुई है।

पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर पंचनामे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page