बैडमिंटन कोर्ट पर टैक्स बार ने मारी बाजी, आयकर विभाग को दी शिकस्त

ख़बर शेयर करें

मैत्री बैडमिंटन प्रतियोगिता में 12 टीमों ने लिया हिस्सा, रोमांचक फाइनल में संजय पांडे और सूरज नेगी की जोड़ी रही विजेता

हल्द्वानी। हल्द्वानी टैक्स बार एसोसिएशन और आयकर विभाग के बीच आयोजित मैत्री बैडमिंटन प्रतियोगिता में टैक्स बार एसोसिएशन की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता में दोनों विभागों की कुल 12 टीमों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल, तालमेल और अनुशासन का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबला आयकर विभाग की ओर से एन.एस. जंगपांगी एवं टी.एस. पंचपाल तथा टैक्स बार एसोसिएशन की ओर से संजय पांडे एवं सूरज नेगी की जोड़ी के बीच खेला गया।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर अग्निशमन विभाग अलर्ट, हल्द्वानी में दो स्थानों पर मॉक ड्रिल कर परखी तैयारियां

फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक और कांटे का रहा। दोनों टीमों ने जीत के लिए जोरदार संघर्ष किया, लेकिन टैक्स बार एसोसिएशन की जोड़ी ने शानदार तालमेल और बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर मुकाबला अपने पक्ष में कर लिया।

संजय पांडे एवं सूरज नेगी की जोड़ी की जीत के साथ टैक्स बार एसोसिएशन ने मैत्री बैडमिंटन प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें 👉  होटल-होमस्टे पंजीकरण की नई नियमावली से छोटे कारोबारियों पर न पड़े अतिरिक्त बोझपंजीकरण और नवीनीकरण की प्रक्रिया सरल व पारदर्शी बनाने की उठाई मांग

प्रतियोगिता के दौरान दोनों विभागों के खिलाड़ियों ने खेल भावना का शानदार परिचय दिया। खेल के मैदान में प्रतिद्वंद्वी रहने के बावजूद खिलाड़ियों के बीच आपसी सौहार्द, मित्रता और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। इस आयोजन ने टैक्स बार एसोसिएशन और आयकर विभाग के बीच आपसी समन्वय एवं मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत किया।

आयोजन में मौजूद सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने विजेता टीम को बधाई देते हुए खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के मैत्रीपूर्ण खेल आयोजन कार्यस्थल के तनाव को कम करने के साथ-साथ आपसी संबंधों को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस के दो अधिकारियों को मिला सम्मान, डॉ. जगदीश चंद्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक और हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

सदस्यों ने भविष्य में भी इस प्रकार की मैत्रीपूर्ण खेल प्रतियोगिताओं का नियमित आयोजन किए जाने की आवश्यकता जताई।

फोटो कैप्शन:
हल्द्वानी में आयोजित मैत्री बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में प्रतिभाग करते टैक्स बार एसोसिएशन और आयकर विभाग के खिलाड़ी।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page