टाटा मोटर्स ने तीलू रौतेली कनक चन्द को किया सम्मानित

ख़बर शेयर करें

आज पंतनगर में टाटा मोटर्स प्लांट ने उतरैणी कार्तिक 2025 का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें श्रीमती कनक चंद जी को उनके द्वारा की जा रही वृद्ध सेवा और उत्कर्ष समाज सेवा हेतु पुष्प गुच्छ के साथ शॉल ओढ़ाकर ,एक प्रतीक चिन्ह भेंट करते हुए सम्मानित किया ।
कनक चंद भावना बिष्ट और आदित्य चंद का सर्वप्रथम तिलक लगाकर कुमाऊनी टोपी पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में प्लांट के प्रमुख श्री महेश शगुरू श्रमिक संघ के अध्यक्ष आशीष कोठारी , महामंत्री हेम राज नायक,संगठन मंत्री मनोज नेगी जी, सांस्कृतिक समिति के सरंक्षक श्री राजेन्द्र ढेला जी, अध्यक्ष श्री प्रेम सिंह रावत जी और 1000 से ज्यादा कर्मचारियों की उपस्थिति रही। मंच का संचालक श्री कमल बिष्ट जी और मिस अंजली पांडे जी ने किया।
समाज सेवी तीलू रौतेली कनक चन्द ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सभी का धन्यवाद किया। और कहा कि वो रतन टाटा जी से मिलना चाहती थी ताकि वृद्धाश्रम के लिए जमीन हेतु सहायता ले सके परन्तु वो मिल नही सकी। सफल व्यवसायी महान व्यक्तित्व और समाजसेवी रतन टाटा जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके देहावसान होने से देश का बड़ा नुकसान हुआ है।
साथ ही उन्होंने बताया कि यदि कही से भी उनकी संस्था को जमीन मिलती तो वह 200 बेड का एक वृद्धाश्रम बनाना चाहती हैं ताकि असहाय बुजुर्गो को टीम के माध्यम से सहारा दे पाती।।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस के दो अधिकारियों को मिला सम्मान, डॉ. जगदीश चंद्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक और हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page