एकतरफा प्यार में लड़की पर तानी पिस्टल

ख़बर शेयर करें

एकतरफा प्यार में पागल मनचले ने पटेलनगर स्थित एक विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली युवती की हत्या करने की कोशिश की। युवती को पहले सड़क पर गिराया और फिर उसके मुंह में पिस्टल की नाल डालकर तीन बार फायरिंग का प्रयास किया। मगर, तीनों बार पिस्टल से गोली नहीं चली। दुकानदारों ने मौके पर आकर उससे पिस्टल छीनी और युवती को बचाया। इसके बाद कुछ लोगों ने युवक को पीट दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस के दो अधिकारियों को मिला सम्मान, डॉ. जगदीश चंद्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक और हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

वारदात शाम करीब छह बजे की है। सहारनपुर रोड पर गुलाटी स्वीट शॉप से पहले बॉबी किचन के पास एक युवती रेस्टोरेंट के बाहर स्टूल पर बैठी हुई थी। वो वहां से उठकर स्कूटर लेकर जाने लगी। स्कूटर पर बैठी तो सड़क की दूसरी तरफ से एक युवक आया। उसने युवती के बाल खींचकर उसे सड़क पर गिरा दिया। इसके बाद वह युवती के ऊपर बैठ गया और जेब से पिस्टल निकालकर इसकी नाल युवती के मुंह में डाल दी। आरोपी ने एक के बाद एक तीन बार कोशिश की, लेकिन गोली नहीं चली। इतनी देर में दुकानदारों ने हिम्मत जुटाई और उसे पकड़ लिया। उसके हाथ से पिस्टल छीन ली। इसके बाद कुछ लोगों ने उसे पीट दिया। बाजार चौकी इंचार्ज सनोज कुमार टीम संग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपी को बेहोशी की हालत में दून अस्पताल में भर्ती करवा दिया। आरोपी की पहचान कमलजीत सिंह निवासी सोंधिया खगरिया बिहार के रूप में हुई। बताया जा रहा है आरोपी रेलवे में नौकरी करता है। वहीं युवती मुजफ्फरपुर बिहार की है। पहले दोनों साथ एक संस्थान में पढ़ते थे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस के दो अधिकारियों को मिला सम्मान, डॉ. जगदीश चंद्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक और हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page