मडुवे को लेकर की किसानों से वार्ता

ख़बर शेयर करें

गुरुवार को मै0 Nature Bio-food Limited, सोनीपत (हरियाणा) की कम्पनी के प्रतिनिधि श्री रवि राजूरा परियोजना प्रबन्धक एवं श्री बहादुर सिंह बजवाल, अध्यक्ष L.T. Foundation (NGO) A के साथ मुख्य कृषि अधिकारी विकास भवन भीमताल के कार्यालय में बैठक की गई। बैठक में कृषि रक्षा अधिकारी नैनीताल एवं कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी भीमताल भी उपस्थित थे। बैठक में जनपद में जैविक उत्पादों को contact farming के माध्यम से कृषकों से बासमती धान, मडुवा, चौलाई आदि के उत्पादन कराने पर वार्ता की गई । कम्पनी ने इस वर्ष 250 मै०टन बासमती धान 4700 रू० प्रति कुन्तल की दर से कय किया है जब कि सरकार द्वारा मात्र 2183.00 रु० प्रति कुन्तल की दर से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान कय किया जाता है इससे कृषक को लगभग 2517.00 रु० प्रति कुन्तल अधिक लाभ प्राप्त हुआ ।

यह भी पढ़ें 👉  मुसीबत में 112, खतरे में SOS, छात्राओं को पुलिस ने बताया सुरक्षा का मंत्र

कृषि विभाग, जनपद नैनीताल ने कम्पनी के प्रतिनिधि के साथ वार्ता कर खरीफ वर्ष 2024 में धान के क्षेत्रफल को दोगुना करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जैविक बासमती के उत्पादन के लिए विकासखण्ड कोटाबाग, बेतालघाट, रामनगर, भीमताल एवं हल्द्वानी को चिन्हित किया गया है। वर्ष 2024 खरीफ के लिए कृषकों की जैविक बासमती को 5000.00 रु० प्रति कुन्तल buy bag guarantee होगी जिससे कृषकों को अपने जैविक बासमती धान का उचित मूल्य प्राप्त होने की सुरक्षा मिलेगी। कृषि विभाग अपने योजनाओं से ऐसे सभी कृषकों को लाभान्वित करने का प्रयास करेगा जिससे जैविक उत्पादों का अधिक उत्पादन हो सके और कृषकों को अधिक लाभ प्राप्त हो सके ।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: भवाली के समाजसेवी शीलू कुमार ने थामा कांग्रेस का हाथ, नैनीताल विधानसभा सीट पर बढ़ी सियासी हलचल
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page