पदमपूरी धारी चाफी मार्ग की बदहाल सड़क के सबंध में पी डब्लू डी अधिकारियो से की वार्ता

ख़बर शेयर करें

धारी। सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश चन्द्र बौद्ध ने पदमपुरी धारी से चाफी मार्ग की जर्जर स्थिति को लेकर लोक निर्माण विभाग (पी डब्लू डी ) के अधिशासी अभियंता से दूरभाष पर वार्ता कर सड़क की बदहाल स्थिति से अवगत कराया।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलिकोट में जल जनित रोगों पर स्वास्थ्य विभाग की पैनी नजर, जांच से उपचार तक बढ़ाई गई निगरानी

उन्होंने बताया कि सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण स्थानीय लोगों, स्कूली बच्चों एवं वाहन चालकों को प्रतिदिन भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में यह समस्या और गंभीर हो गई है तथा दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।

यह भी पढ़ें 👉  विपिन चंद्र को नैनीताल-अल्मोड़ा का प्रभारी बनाए जाने पर कांग्रेसियों ने दी बधाई

अधिशासी अभियंता ने समस्या का संज्ञान लेते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उम्मीद है कि जल्द ही सड़क की मरम्मत का कार्य प्रारंभ होगा, जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी।

यह मार्ग माननीय मंत्री रामसिंह कैड़ा के विधानसभा क्षेत्र का महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। क्षेत्र की जनता को विश्वास है कि जनहित को प्राथमिकता देते हुए सड़क की मरम्मत शीघ्र कराई जाएगी, ताकि लोगों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page