भवाली। नगर पॉलिका व पशु चिकित्सालय ने आवारा घूम रहे गाय बैलों के कानों में टैग लगाने को अभियान चलाया। मंगलवार को जिलाधिकारी के निर्देशन में अभियान चलाया गया। 13 आवारा पशुओं को चिन्हित कर टैग लगाए गए। इओ संजय कुमार ने बताया कि आगे भी अभियान जारी रहेगा। इस दौरान डॉ धीरज अधिकारी, राशिद हुसैन, सुरेश चंद्र आर्या, मुकेश कुमार, राकेश, रितिक, सुभाष आदि रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

