अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भवाली द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य शिक्षक श्री जीवन चंद्र जोशी सेवानिवृत्त वायुसेना अधिकारी रहे ।कार्यक्रम का संचालन श्री भुवन शर्मा प्रधानाचार्य जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सर्वश्री बालम मेहरा ,पंकज अद्वैती, आशु चंदोला ,हेम आर्य, प्रकाश आर्य ,कंचन शाह, पवन भाकुनी ,एलडी जोशी, प्रशांत शर्मा,लता जोशी ,उमा पढालनी, लीला अधिकारी ,भगवती सुयाल समस्त शिक्षक गण अभिभावागन व पूर्व छात्र आदि रहे। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर संघ संचालक श्री कैलाश चंद्र सुयाल द्वारा सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद देते हुए योग के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

