सुयालगाड़ को मिला नया उपप्रधान, राजेंद्र सिंह बजवाल निर्विरोध निर्वाचित

ख़बर शेयर करें

सुयालगाड़ को मिला नया उपप्रधान, राजेंद्र सिंह बजवाल निर्विरोध निर्वाचित
रामगढ़ (नैनीताल)। विकासखंड रामगढ़ की ग्राम पंचायत सुयालगाड़ में उपप्रधान पद के लिए हुए निर्वाचन में राजेंद्र सिंह बजवाल निर्विरोध निर्वाचित हुए। राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुयालगाड़ में आयोजित निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान उन्हें सर्वसम्मति से उपप्रधान चुना गया। निर्वाचन अधिकारियों ने उन्हें आधिकारिक प्रमाण-पत्र प्रदान किया, जिसके बाद ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत कर शुभकामनाएं दीं।
नवनिर्वाचित उपप्रधान राजेंद्र सिंह बजवाल ने ग्राम प्रधान, वार्ड सदस्यों और समस्त ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे गांव के सर्वांगीण विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से सुयालगाड़ को एक आदर्श ग्राम पंचायत बनाने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी तथा पंचायत में आपसी समन्वय के साथ विकास कार्यों को गति दी जाएगी।
राजेंद्र सिंह बजवाल के निर्विरोध निर्वाचन से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में ग्राम पंचायत में विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page