कैंची धाम की भार वहन क्षमता का सर्वे शुरू, सुविधाओं के विस्तार पर मंथन

ख़बर शेयर करें

भवाली। कैंची धाम में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या और भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग तथा पर्यटन विभाग द्वारा भार वहन क्षमता का विस्तृत सर्वे शुरू कर दिया गया है। सर्वे के तहत धाम क्षेत्र में मौजूदा सुविधाओं और भविष्य में किए जाने वाले विकास कार्यों का आंकलन किया जा रहा है।
सर्वे में पार्किंग व्यवस्था, मेडिटेशन सेंटर, शौचालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर गहन अध्ययन किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। एसडीएम मोनिका ने बताया कि सर्वे का उद्देश्य यह जानना है कि भविष्य में धाम क्षेत्र में और किन-किन सुविधाओं की आवश्यकता होगी। इसी क्रम में स्थानीय व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उनके सुझाव भी लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सर्वे कार्य आगे भी जारी रहेगा और रिपोर्ट के आधार पर विकास की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
इस अवसर पर आयोजित बैठक में मन्दिर अध्यक्ष ओपी बिंद्रा, एसडीएम मोनिका, एसपी क्राइम जगदीश चंद्र, अर्थ एवं सांख्यिकी उप निदेशक इला पंत, अशोक कुमार, अपर निदेशक अर्थ एवं सांख्यिकी डॉ. मनोज पंत, मुकेश सिंह नेगी, व्यापार मंडल अध्यक्ष धीरज तिवारी, प्रधान प्रतिनिधि पवन कुमार, ओम प्रकाश बिट्टू, महेंद्र बिष्ट, पंकज निगलटिया, गिरीश तिवारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page