रामगढ में इंटर कॉलेज के पास खाई में गिरा कैंटर

ख़बर शेयर करें

भवाली। रामगढ के सतखोल प्यूड़ा इंटर कॉलेज के पास बागेश्वर से हल्द्वानी जा रहा एक कैंटर दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गया। आनन फानन में ग्रामीण खाई की तरफ पहुँचे और कैन्टर से चालक परिचालक को बाहर निकाला। और पुलिस को सूचना दी। कांस्टेबल आनंद राणा टीम के साथ मौके पर पहुँचे। गनीमत रही हादसे में चालक और कंडक्टर दोनों को चोट नही आई। जानकारी के अनुसार, कैंटर को राजा सिंह कार्की 34 पुत्र किशन सिंह कार्की, निवासी ग्राम नैकानथुवाखान, रामगढ़ चला रहे थे। वाहन में उनके साथ एक कंडक्टर भी सवार था। कैंटर बागेश्वर से हल्द्वानी की ओर जा रहा था। सतखोल प्यूड़ा इंटर कॉलेज के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक और कंडक्टर के सुरक्षित होने से राहत मिली। एसआई अरुण सिंह राणा ने बताया कि चालक परिचालक दोनों ठीक थे। बड़ा हादसा होने से टल गया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page