कुमाऊँ में युवाओं को रोजगार देने को 6 जिलों के 41 ब्लॉकों में सर्वे

ख़बर शेयर करें

ग्रामीण युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए कुमाऊं मंडल में युवा कौशल आकलन सर्वेक्षण शुरू कर दिया गया है। इसके आधार पर युवाओं को विभिन्न योजनाओं की जानकारी और रोजगार की वास्तविक स्थिति की जानकारी जुटाई जा रही है। सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए योजनाएं तैयार की जाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  जिला बदर की कार्रवाई: दो आरोपियों को छह माह के लिए जिले से निष्कासित करने के आदेश

उत्तराखंड में स्वरोजगार शुरू करने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से युवाओं की मदद की जाती है। लेकिन ग्रामीण युवाओं को उचित जानकारी नहीं मिलने से उन्हें इसका लाभ नहीं मिल पाता है। इसके समाधान के लिए निदेशालय और नियोजन विभाग ने कवायद शुरू की है। कुमाऊं में छह जिलों के 41 ब्लॉक में सर्वे शुरू कर दिया गया है। सर्वे के आधार पर युवा कौशल आकलन रिपोर्ट तैयार की जाएगी

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page