नैनीताल में मेडिकल स्टोर और रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण, सात प्रतिष्ठानों को नोटिस

ख़बर शेयर करें

नैनीताल में मेडिकल स्टोर और रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण, सात प्रतिष्ठानों को नोटिस
नैनीताल, 24 जुलाई। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पारुल थपलियाल के निर्देश पर शुक्रवार को तल्लीताल और मल्लीताल क्षेत्र में मेडिकल स्टोर, रेस्टोरेंट और दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभित अधिकारी, औषधि प्रशासन से अजब सिंह रावत, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय सिंह, चिकित्सा अधिकारी डॉ. कासिम, औषधि निरीक्षक अर्चना तथा अन्य संबंधित अधिकारी शामिल रहे।
टीम ने तल्लीताल एवं मल्लीताल क्षेत्र के छह मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान सभी मेडिकल स्टोरों का संचालन संतोषजनक पाया गया।
इसके अलावा विभिन्न रेस्टोरेंट एवं दुकानों का भी औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कुछ प्रतिष्ठानों में निर्धारित मानकों से संबंधित कमियां मिलने पर सात रेस्टोरेंट संचालकों को नोटिस जारी किए गए। अधिकारियों ने संबंधित संचालकों को निर्धारित समयावधि में कमियां दूर करने के निर्देश दिए तथा खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने की हिदायत दी।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page