भीमताल में होम स्टे इकाइयों का औचक निरीक्षण

ख़बर शेयर करें

16 होम स्टे जांचे गए, 3 पर 10,000 रुपए प्रति इकाई का जुर्माना, 7 को नोटिस

पंजीकरण और मानकों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

भीमताल/नैनीताल 18 अगस्त 2026(सूवि)

जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशों के क्रम में मंगलवार को भीमताल क्षेत्र में जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति चंद आर्या व पर्यटन विभाग की टीम द्वारा होम स्टे इकाइयों का सघन भौतिक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण दल में जिला पर्यटन विकास अधिकारी के साथ पर्यटन विभाग के कर्मचारी भी शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में छात्रों के दो गुटों के विवाद एवं तोड़फोड़ प्रकरण में पुलिस की कार्यवाही चार गिरफ्तार

निरीक्षण के के दौरान कुल 16 होम स्टे इकाइयों का निरीक्षण किया गया। जिसमें 3 इकाइयों का होम स्टे पंजीकरण संचालन निर्धारित मानकों के अनुरूप न पाए जाने पर प्रत्येक पर 10,000 रुपए का अर्थदंड निर्धारित किया गया। इसके साथ ही 7 इकाइयों को नियमावली के तहत गर्म पानी की सुविधा उपलब्ध न कराने पर तीन दिन का समय देते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। कार्रवाई के साथ-साथ जिन इकाइयों को नोटिस दिए गए उनमे सरोज कुमार दुर्गा,श्याम नारायण गुप्ता,श्रीमती रिमानी जोशी,श्रीमती ममता जोशी,अफसर खान, अंशुमन मोहता,

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलीकोट में पेयजल के मामले में धारी जल संस्थान विभाग हुआ एक्टिव

होमस्टे के निरीक्षण के दौरान जिन इकाइयों पर जुर्माना लगाया गया उनमें Pio Palace, Lake Mount, Rose Mary आदि शामिल थे खामियां मिलने पर उन्होंने उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिन इकाइयों में गर्म पानी की सुविधाएं पाई गई उनमें राघवेन्द्र सिंह, राजेन्द्र सिंह घुराल, तनवेन्द्र शेखर, सुरभा होम स्टे,व दीप विला होमस्टे शामिल रहे निरीक्षण के दौरान भीमताल इन होम स्टे बंद पाई गई।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलीकोट में पेयजल के मामले में धारी जल संस्थान विभाग हुआ एक्टिव

जिला पर्यटन विकास अधिकारी ने कहा कि पर्यटकों को बेहतर और सुरक्षित सुविधाएं देना प्राथमिकता है। सभी होम स्टे संचालकों को पंजीकरण, स्वच्छता, सुरक्षा और मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए। मानकों का उल्लंघन करने पर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page