जवान रहने का चढ़ गई सनक, 46 साल के अरबपति खा रहा गोलियां

ख़बर शेयर करें

अमेरिका में एक 46 वर्षीय अरबपति पर युवा बने रहने की ऐसी सनक चढ़ी कि वह रोजाना 111 गोलियों का सेवन कर रहा है। ब्रायन जॉनसन उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को पलटने की चाहत में अपनी एक कंपनी को 80 करोड़ डॉलर में बेच चुके हैं। उनका लक्ष्य अपने 46 साल पुराने अंगों को 18 साल के अंगों की तरह काम करने लायक बनाना है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

जॉनसन ने एक साक्षात्कार में खुलासा किया कि वह विभिन्न स्वास्थ्य निगरानी उपकरणों के उपयोग के साथ रोजाना सैकड़ों गोलियों का सेवन कर रहे हैं। इस प्रक्रिया में अपने मल के नमूने एकत्र करना भी शामिल है। जॉनसन ने खुद को जवान बनाए रखने की प्रक्रिया के लिए अपने बेटे का रक्त भी चढ़ाया। डॉक्टरों ने परामर्श दिया था कि इससे उनका ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहेगा।
40 लाख डॉलर लगा चुका अब तक

यह भी पढ़ें 👉  देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

जॉनसन का मानना है कि यदि वह इस प्रयोग में सफल रहे तो मानव इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण क्रांति हो सकती है। जॉनसन ने अपनी इस परिजोयना को ‘ब्लूप्रिंट’ नाम दिया है। जॉनसन ने तीन साल में ‘ब्लूप्रिंट’ पर 40 लाख डॉलर से अधिक का निवेश किया है। इस प्रणाली के तहत उनके बारे में हर निर्णय डॉक्टर ही लेते हैं। उनके लिए सख्त स्वास्थ्य आहार तैयार किया गया है

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page