प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक मामले में पुलिस अधीक्षक निलंबित

ख़बर शेयर करें

पिछले साल जनवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक मामले में बठिंडा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित गुरबिंदर सिंह, घटना के समय पुलिस अधीक्षक (संचालन) के रूप में तैनात थे और उनकी ड्यूटी फिरोजपुर में थी।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

पंजाब गृह विभाग द्वारा बुधवार को जारी निलंबन आदेश के अनुसार, सुरक्षा में चूक मामले को लेकर 18 अक्तूबर 2023 की एक रिपोर्ट पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रस्तुत की गई थी। इसमें राज्य पुलिस प्रमुख ने कहा था कि सिंह ने अपना कर्त्तव्य ठीक से नहीं निभाया। रिपोर्ट में सक्षम प्राधिकारी के स्तर पर मामले पर विचार के बाद सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की संस्तुति की गई थी।पांच जनवरी, 2022 को, प्रधानमंत्री मोदी का काफिला फिरोजपुर में प्रदर्शनकारियों द्वारा नाकाबंदी के कारण एक फंस गया था। वह रैली सहित किसी भी कार्यक्रम में शामिल हुए बिना पंजाब से लौट आए।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page