सुजान सिंह रजवार बने जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष

ख़बर शेयर करें

भवाली। जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने नवगठित जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सुजान सिंह रजवार को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। उनके मनोनयन पर नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए प्रदेश एवं जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। नगर कांग्रेस परिवार ने कहा कि सुजान सिंह रजवार कर्मठ और ऊर्जावान कार्यकर्ता हैं। उनके अनुभव और सक्रियता से जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि आगामी विधानसभा चुनाव में संगठन को मजबूत करने के साथ ही पार्टी और संभावित प्रत्याशियों को भी इसका लाभ मिलेगा।
नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व और जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल का आभार जताते हुए कहा कि संगठन में कर्मठ कार्यकर्ताओं को सम्मान और जिम्मेदारी मिलने से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। इससे पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने में मदद मिलेगी।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page