छुट्टी पर घर आए फौजी पर मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें

छुट्टी पर घर आए आर्मी जवान ने पड़ोसियों के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि गोली मारने और पेट्रोल डालकर आग लगाने की भी धमकी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद::रामगढ़ में अनियंत्रित होकर खाई में गिरा टैंपो ट्रैवलर

धौलछीन के वमन तिलाड़ी गांव निवासी बसंत बल्लभ भट्ट ने पुलिस को तहरीर दी है। आरोप है कि उनके पड़ोस में रहने वाला पूरन चंद्र भट्ट फौज में है, जो इन दिनों छुट्टी आया हुआ है। बुधवार रात करीब आठ बजे आरोपी शराब के नशे में घर में घुस आया। विरोध करने पर आरोपी ने गाली गलौज और मारपीट शुरू कर दी। आरोपी ने उनका गला दबाया और गाल, कान और सिर में घूंसे बरसाने शुरू कर दिया। साथ ही गोली से मारने की और पेट्रोल डालकर आग लगाने की धमकी दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया, लेकिन रात करीब 1240 बजे आरोपी फिर से आ धमका और घर के दरवाजे तोड़ दिए। पीड़ित ने जान का खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। एसओ सुशील कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  पांच साल से मांग फिर भी नहीं सुन रहा शासन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने बांधा काला फीता,जताया विरोध
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page