एक परिवार पर अपनी शादीशुदा बेटी की दूसरी सगाई करने का आरोप है। आरोप है कि सगाई में दिए गए जेवरात और सामान मांगने पर दहेज मांगने के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पक्का खेड़ा निवासी पूर्व जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम सीएमओ कार्यालय नीरज कुमार सक्सेना ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा कि दो जुलाई को उनके बेटे मोहित सक्सेना की सगाई काशीपुर स्थित एक निजी होटल में साउथ सिटी कॉलोनी पराग डेयरी करगैना बदायूं रोड बरेली यूपी निवासी सुरभि बरतरिया के साथ होनी थी। शाम को सुरभि व उनका पूरा परिवार गोद भराई और सगाई समारोह में आया। होटल के खर्च से लेकर उनके रिश्तेदारों ने गोद भराई में जेवरात सहित करीब सात लाख की नकदी दी। आरोप है कि रात बारह बजे युवती का परिवार बिना बताए बरेली चला गया, परिवार के लिए दो कमरे भी बुक किए हुए थे। सुबह होने पर जब युवती के परिवार के बारे में पूछताछ की गई तो पता चला कि सुरभि शादीशुदा है और उसका अभी तक अपने पति से तलाक तक नहीं हुआ है। आरोप है कि परिवार ने बेटी की शादीशुदा जिंदगी के बारे में कुछ नहीं बताया था और बार-बार गुमराह कर धोखा देते रहे। जब सुरभि के परिवार से दिया सामान और जेवरात मांगे तो दहेज मांगने के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकियां मिलनी शुरू हो गईं। एसएसपी के निर्देश पर आरोपी सुरभि बरतरिया, उसकी बहन शिवी बरतरिया, भाई आशुतोष बरतरिया, मां सीमा रानी, पिता सर्वेश बरतरिया, मामा और ताऊ पर केस दर्ज कर लिया है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

