वनकर्मी का आकस्मिक निधन, शोक की लहर

ख़बर शेयर करें

तराई केंद्रीय वन प्रभाग की टांडा रेंज में तैनात वनकर्मी प्रेम सिंह (55) का रविवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से परिवार में कोहराम मच गया और वन विभाग में शोक की लहर है।
बताया गया कि वे वार्ड नंबर तीन स्थित वन कंपाउंड में रहते थे। दो सप्ताह पूर्व सांस की तकलीफ के चलते उनका बरेली में उपचार कराया गया था। शनिवार सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने पर उनका निधन हो गया। वे टांडा रेंज में ट्रैक्टर क्लीनर के पद पर कार्यरत थे। मृतक अपने पीछे पत्नी हेमा देवी, पुत्री मनीषा रावत और पुत्र नरेश रावत को छोड़ गए हैं। गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया
फाइल फोटो: मृतक प्रेम सिंह

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page