रजत जयंती समारोह के अंतर्गत ग्राम परबड़ा में पशु प्रदर्शनी का सफल आयोजनधारी।

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह के अवसर पर विकासखण्ड धारी के ग्राम परबड़ा में पशुपालन विभाग द्वारा एकदिवसीय पशु प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में क्षेत्र के 40 पशुपालकों के लगभग 55 पशुओं ने प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें 👉  ग्रामीण हिमालय हाट में उमड़ा जनसैलाब, लोक संस्कृति ने बांधा समां

प्रदर्शनी में भ्यूराज सिंह बिष्ट की संकर गाय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए “चैम्पियन पशु” का खिताब जीता। इसके साथ ही भ्यूराज सिंह, तारा देवी, श्रीमती कमला देवी एवं नर सिंह के पशुओं ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।

यह भी पढ़ें 👉  घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर में 25 अक्टूबर से अखंड रामायण पाठ, 26 को हवन और भंडारा

कार्यक्रम में डा० रिजवाना एवं डा० पूजा जोशी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रदर्शनी की अध्यक्षता ग्राम प्रधान भगवती देवी द्वारा की गई। इस अवसर पर डेयरी अध्यक्ष थान सिंह एवं सचिव हरेंद्र सिंह ने पशुपालकों को पशु बीमा, टीकाकरण एवं पशु स्वास्थ्य संरक्षण योजनाओं की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में ‘प्रयुक्ति 2.0’ में उमड़ा युवाओं का हुजूम, देशभर से पहुंचे 1000 से अधिक प्रतिभागी

प्रदर्शनी के संचालन की जिम्मेदारी डा० ए०के० रावत, वरिष्ठ पशुचिकित्सा अधिकारी ने निभाई। कार्यक्रम के सफल आयोजन में अनिल कुमार, नवराज, आशा, नेहा वर्मा एवं मोहन सिंह का सक्रिय सहयोग रहा।

Join WhatsApp Group
Ad

You cannot copy content of this page