रामगढ़ में विकासखण्ड स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का सफल आयोजन

ख़बर शेयर करें
  • ग्रामीण शिक्षा, पलायन व नशा मुक्ति जैसे विषयों पर छात्र-छात्राओं ने रखे विचार

भवाली। राजनीति विज्ञान उत्कृष्टता केन्द्र डायट भीमताल, जनपद नैनीताल के तत्वावधान में विकासखण्ड स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन गुरुवार को राजकीय इंटर कॉलेज गहना, विकासखण्ड रामगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
युवा संसद मंच के माध्यम से प्रतिभागियों ने समसामयिक विषयों, ग्रामीण शिक्षा, पलायन, नशा मुक्ति, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सारगर्भित चर्चा कर समाज को सकारात्मक संदेश दिया। कार्यक्रम का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी रामगढ गीतिका जोशी के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम के नोडल/संयोजक चन्द्रशेखर भट्ट, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज गहना रहे। समन्वयक की भूमिका त्रिलोक चन्द्र जोशी, प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज गहना तथा सह-समन्वयक श्रीमती आशा आर्या, प्रवक्ता राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तल्ला रामगढ़ ने निभाई।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजकीय इंटर कॉलेज गहना,
द्वितीय स्थान राजकीय इंटर कॉलेज सूपी, तृतीय स्थान राजकीय इंटर कॉलेज पोषाकी रहा। कार्यक्रम का संचालन त्रिलोक चन्द्र जोशी, ब्लॉक समन्वयक एवं प्रवक्ता द्वारा किया गया। निर्णायक मंडल में श्री नरेन्द्र बहादुर सिंह (प्रधानाचार्य, रा०इ०का० सूपी), श्री बलवन्त सिंह गड़ा (प्रवक्ता, रा०अ०इ०का० प्यूड़ा) तथा श्री पंकज भट्ट (प्रवक्ता, रा०इ०का० मुक्तेश्वर) शामिल रहे।
विद्यालय राजकीय इंटर कॉलेज गहना के समस्त अध्यापक एवं स्टाफ ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सराहनीय भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें 👉  धारी में हुआ स्वास्थ शिविर

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page