भवाली में शिक्षकों को भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ की दिलाई सदस्यता

ख़बर शेयर करें

भवाली। बुधवार को भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ नैनीताल के तत्वाधान में भवाली, भीमताल, रामगढ़, गरमपानी और बेतालघाट मंडलों के शिक्षकों की बैठक ऐरो इंस्टीट्यूट में की गई। शिक्षकों ने बैठक में अबकी बार 400 पार विषय पर चर्चा की। इंस्टीट्यूट एसोसिएशन सचिव हर्षित जोशी के संग दर्जनों शिक्षकों को भाजपा की टोपी व पटका पहनाकर शिक्षक प्रकोष्ठ सह संयोजक हितेश साह द्वारा भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। उन्होंने शिक्षकों से अपने बूथ स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने और नैनीताल संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के पक्ष में अधिकतम मतदान कराने को कहा गया। वही भाजपा की जन कल्याण योजनाओं की जानकारी अभिभावकों को देने की जिम्मेदारी सौंपी। इस दौरान नरेन्द्र सिंह बिष्ट, लक्ष्मण सिंह भंडारी, हेमा बसेरा, अंजली भट्ट, पंकज कुमार, सूरज अधिकारी रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page