वन्यजीव सप्ताह की प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
- निबंध, भाषण और चित्रकला प्रतियोगिताओं के विजेताओं को वन क्षेत्राधिकारी ने किया सम्मानित
भवाली। वन एवं वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से वन्यजीव सप्ताह के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम शुक्रवार को घोषित किए गए। उत्तरी गौला वन क्षेत्र नथुवाखान की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज गंगानगर, मोतियापाथर में आयोजित कार्यक्रम में निबंध, भाषण और चित्रकला प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाणपत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।निबंध प्रतियोगिता में निशा मेलकानी ने प्रथम, करन सिंह बिष्ट ने द्वितीय और प्रियंका मेर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में अंकित सिंह देवलिया प्रथम, दीपिका फर्त्याल द्वितीय और प्रियंका तृतीय स्थान पर रहीं।चित्रकला प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में काजल और अंकित कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रियांशु द्वितीय और नितिन तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, जूनियर वर्ग में हर्षित कुमार ने प्रथम, हिमांशु कुमार ने द्वितीय और गुंजन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में उत्तरी गौला के वन क्षेत्राधिकारी विजय चंद्र भट्ट ने विजेता विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने विद्यार्थियों को वन एवं वन्यजीवों के संरक्षण की जानकारी देते हुए मानव वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम के उपाय भी बताए। उन्होंने वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने और प्रकृति के संरक्षण में सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान अनुभाग अधिकारी बृजेश विश्वकर्मा, वन दरोगा एचएस महरा, सोबन सिंह, जीवन सिंह और वाहन चालक मनोज केड़ा मौजूद रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य चारु चंद्र पंत सहित शिक्षक दयानंद जोशी, हिमांशु मिश्रा, डूंगर सिंह, राजेंद्र सिंह नगरकोटी, प्रदीप सिंह बिष्ट, प्रकाश चंद्र, रजनीश कुमार, रश्मि मिश्रा और सीमा ने कार्यक्रम में सहयोग किया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें



