रामगढ में खण्ड स्तरीय संस्कृत स्पर्धा में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

ख़बर शेयर करें

भवाली। उत्तराखण्ड संस्कृत संस्थान, हरिद्वार की ओर से आयोजित खण्ड स्तरीय संस्कृत स्पर्धा 2026-27 का आयोजन 23 और 24 सितंबर को राजकीय इंटर कॉलेज मौना में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खण्ड शिक्षाधिकारी रामगढ़ श्रीमती गीतिका जोशी के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रामगढ़ दीप कुमार रहे। विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त प्रवक्ता चंद्र बल्लभ पंत और राजकीय इंटर कॉलेज गहना के प्रधानाचार्य चंद्र शेखर भट्ट रहे। प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में संस्कृत नाटक में राजकीय इंटर कॉलेज प्यूड़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संस्कृत समूहगान में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मल्ला रामगढ़, संस्कृत समूहनृत्य में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरतोला, संस्कृत वाद-विवाद में राजकीय इंटर कॉलेज गहना, संस्कृत आशुभाषण में राजकीय इंटर कॉलेज फूल तथा श्लोकोच्चारण में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरतोला प्रथम रहा।
वहीं वरिष्ठ वर्ग में संस्कृत नाटक में राजकीय इंटर कॉलेज गहना, संस्कृत समूहगान में राजकीय इंटर कॉलेज मौना, संस्कृत समूहनृत्य में राजकीय इंटर कॉलेज सूपी, संस्कृत वाद-विवाद में राजकीय इंटर कॉलेज प्यूड़ा, संस्कृत आशुभाषण में राजकीय इंटर कॉलेज गहना तथा श्लोकोच्चारण में राजकीय इंटर कॉलेज मुक्तेश्वर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर खण्ड संयोजक कृष्ण प्रकाश तिवारी ने विजेता टीमों को पुरस्कार राशि एवं प्रमाण पत्र वितरित किए। कार्यक्रम में राजकीय इंटर कॉलेज मौना के शिक्षक मुकुल तिवारी, राजेन्द्र प्रसाद पंत, अवनीश कुमार लावड़िया, मुकेश चंद्र, अनिल भट्ट, हरीश जोशी और कमल दियोलिया के साथ शिक्षिकाएं राधिका सुगड़ा व पूजा बिष्ट तथा कार्यालय स्टाफ नवीन सिंह बिष्ट, सौम्या कुमार, ताराराम और सुनील कुमार मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page